फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: घायल की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल में एक डाक्टर ने कंबल खींचकर घायल को भगाने की कोशिश की थी। वह चीखता रहा कि उसे ठंड लग रही है, लेकिन डाक्टर नहीं पसीजे। परिजनों के पहुंचने तक उसकी सांसें थम गईं। परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के आश्वासन पर करीब चार घंटे बाद परिजन शांत हुए। मामले में सीएमएस ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के विजय नगर मोहल्ला निवासी दिवंगत मनराज सिंह यादव का बेटा सुनील कुमार (32) बुधवार को बाइक से थरियांव कस्बे में शादी समारोह में गया था। वापसी में रात करीब साढ़े 11 बजे हाईवे पर दुर्घटना हो गई। हादसे में सुनील को अंदरूनी चोट आई थीं। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वार्ड में
मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बेचैनी व उल्टी के कारण सुनील रात को कई बार अस्पताल में अंदर-बाहर करता रहा। डाक्टर और स्टाफ उसे बेड पर लिटाते रहे। भोर पहर सुनील ने अपने मोबाइल से शहर के मसवानी मोहल्ले में रहने वाले बहनोई संदीप को हादसे जानकारी दी। संदीप ने बताया कि सुनील ने ठंड लगने व कंबल मांगने पर डाक्टर के अस्पताल से भगाने की बात बताई थी। संदीप अस्पताल पहुंचा। यहां साले सुनील को मृत
विज्ञापन

पाया। परिजनों को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायल से एक डाक्टर ने अभद्रता की थी। डाक्टर ने कहा कि ‘लोग नशे में चले आते हैं, यहां बीमारी का नाटक करते हैं’। साथ ही मरीज को भगाने की भी कोशिश की थी। इस पर परिजन भड़क उठे और ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में हंगामा काटने लगे। करीब दो घंटे बाद पुलिस पहुंची। चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह ने एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। एसआई हेमेंद्र ने बताया कि सुनील को थाने में ठंड लग रही थी। पुलिस के साथ भर्ती कराने को भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली एसएसआई सत्यपाल सिंह ने बताया कि घटना की शुरूआत थरियांव से हुई थी। थरियांव पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें