फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किडनी ट्रांसप्लांट में ओटी असिसटेंट और मेल स्टाफ नर्स गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर में अवैध तरीके से हुए किडनी ट्रांसप्लांट मामले में रावतपुर पुलिस ने शनिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक बहराइच निवासी ओटी असिसटेंट सैफुद्दीन, दूसरा चकेरी निवासी नर्सिंग स्टाफ अखिलेश तिवारी है। दोनों जेल गए रोहित तिवारी के इशारे पर कार्य कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को गीतानगर क्रॉसिंग से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया है। अब तक 13 आरोपी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि बहराइच के कैसरगंज निवासी सैफुद्दीन ने ओटी असिसटेंट का कोर्स किया है। वह लखनऊ, दिल्ली एनसीआर के कई नर्सिंगहोम में कार्य कर चुका है। उसकी जान पहचान जेल गए गाजियाबाद निवासी रोहित तिवारी से पहले से थी। सैफुद्दीन की दोस्ती चकेरी के अखिलेश तिवारी से थी। दोनों 2025 से रोहित तिवारी के किडनी ट्रांसप्लांट के खेल में शामिल हुए। पूछताछ में दोनों ने कानपुर में चार ट्रांसप्लांट की जानकारी दी जिसमें दो आहूजा हॉस्पिटल, एक मेडलाइफ और एक स्वरूपनगर का नर्सिंगहोम शामिल हैं।
अखिलेश तिवारी ने ग्वालियर से जेएनएम का कोर्स किया है। अब तक किडनी ट्रांसप्लांट मामले में डॉ. सुरजीत आहूजा, डॉ. प्रीति आहूजा, शिवम अग्रवाल, राजेश कुमार, राम प्रकाश कुशवाहा, नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह राघव, नरेंद्र तोमर, परवेज सैफी, रोहित तिवारी, मुद्स्सर अली जेल जा चुके हैं। डॉ. अफजल, डॉ. वैभव, डॉ. अमित, नवीन पांडेय की तलाश जारी है।
विज्ञापन

डीसीपी के मुताबिक सैफुद्दीन ने डालीगंज के एक नर्सिंगहोम का नाम बताया है। वहां पर किडनी ट्रांसप्लांट होने की आशंका है। 29 मार्च को सैफुद्दीन और अखिलेश तिवारी रोहित तिवारी के साथ कार में बैठकर लखनऊ गए थे। वहां से ट्रांसपोर्टनगर पहुंचने के बाद सभी अलग अलग दिशा में चले गए थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सैफुद्दीन और अखिलेश तिवारी किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया में शामिल होते थे। किडनी निकालने के बाद उसको आइस पैक पर कितनी देर के लिए रखना है, यह जिम्मेदारी सैफुद्दीन की थी। अखिलेश तिवारी इंजेक्शन देने और ड्रेसिंग करने का कार्य करता था। पुलिस को दोनों से कई अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें