फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सुनील बंसल के सामने फूटा पदाधिकारियों का गुस्सा, बोले- विधायक-सांसद साथ देते तो पंचायत चुनाव में होती बंपर जीत

Sun, 06 Jun 2021 10:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जनप्रतिनिधियों की तरफ से पंचायत चुनाव में पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों का साथ नहीं दिए जाने की वजह बताई गई कि पार्टी के अंदर विद्रोह करके कई कार्यकर्ता चुनाव में खड़े हो गए थे।
विज्ञापन
पदाधिकारियों की बैठक लेते संगठन मंत्री सुनील बंसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार को लेकर रविवार को कानपुर में कैंट क्षेत्र के स्टेटस क्लब में प्रदेश इकाई महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने समीक्षा की। बैठक में बुलाए गए कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिला इकाइयों व क्षेत्र इकाई के पदाधिकरियों ने पंचायत चुनाव में मिली हार का ठीकरा पार्टी के विधायकों और सांसदों पर फोड़ा।
विज्ञापन


महामंत्री के सामने इन पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिला होता तो पंचायत चुनाव के परिणाम कुछ और होते। जनप्रतिनिधियों की तरफ से पंचायत चुनाव में पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों का साथ नहीं दिए जाने की वजह बताई गई कि पार्टी के अंदर विद्रोह करके कई कार्यकर्ता चुनाव में खड़े हो गए थे।

इस वजह से जनप्रतिनिधियों ने किसी का साथ नहीं दिया। इन जनप्रतिनिधियों को डर था कि यदि वह किसी एक का साथ देते हैं तो आगामी विधानसभा चुनाव में बाकी के बागी भाजपा कार्यकर्ता भी उनके विरोध में आ जाएंगे। दूसरी वजह कोरोना संक्रमण के कारण चुनाव में कम लोगों का निकलना भी बताया गया। बैठक में सुनील बंसल ने बताया कि जल्द ही जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें