फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां शिव बारात में हुआ बवाल, चले पत्थर-फूटे सिर

Sat, 25 Feb 2017 12:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

ईदगाह कालोनी में डीजे साउंड बंद न करने पर उपद्रव, कई बाइकें क्षतिग्रस्त कीं, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उन्नाव जिले में ईदगाह के पास शुक्रवार को शिव बारात में डीजे बजाने के विरोध पर जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि विरोध करने वालों ने पथराव कर कई बाइकें भी तोड़ डालीं। एएसपी और गंगाघाट इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कोतवाली पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की। भाजपा के सिटिंग विधायक पंकज गुप्ता भी पहुंच गए। सीओ के कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। हिंदू युवा वाहिनी के महामंत्री की तहरीर पर दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिटी ने बताया कि दूसरे पक्ष से भी तहरीर मिलेगी तो उनकी भी रिपोर्ट लिखी जाएगी।
विज्ञापन


ईदगाह कालोनी के कुछ युवक शिव बारात में दोपहर करीब डेढ़ बजे डीजे साउंड पर गाते-बजाते निकल रहे थे। वे ईदगाह के पास पहुंचे थे तभी कुछ लोगों ने रोक लिया। नमाज का वक्त होने की बात कहते हुए उन्होंने साउंड बंद करने को कहा। इसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद युवकों ने पथराव कर दिया। डीजे साउंड लेकर जा रहे लोडर सहित करीब दर्जन भर बाइकों में तोड़फोड़ की। पथराव होने पर शिव बारात में शामिल होने जा रहे लोग लोडर छोड़ गलियों में दुबक गए। 

बवाल की सूचना पर एएसपी आरएस गौतम मय फोर्स आ पहुंचे। हिंदू संगठन के लोग भी बड़ी संख्या में जमा हो गए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को ईदगाह की ओर जाने से रोक दिया। इसके बाद पथराव व तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के सैकड़ों कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। वे नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। सिटिंग विधायक पंकज गुप्ता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री रघुवंशमणि त्रिवेदी की तहरीर पर दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने व पथराव करने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें