फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दुश्मन के मंसूबों को' नेस्तनाबूद करने के लिए ओएफसी ने बनाया मोर्टार बम, सेना परखेगी दम

Sat, 05 May 2018 01:11 PM IST
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आयुध निर्माणी कानपुर में बनाया गया मोर्टार बम
विज्ञापन
तोप-टैंक के बैरल बनाने वाली ऑर्डनेंस फैक्ट्री कानपुर ने अब हाई एक्सप्लोसिव मोर्टार बम भी बनाने शुरू कर दिए हैं। 250 मोर्टार बम बना लिए गए हैं। अभी इतने ही बम और तैयार किए जाने हैं। इसके बाद मोर्टार बमों को सेना के पास टेस्टिंग के लिए भेेेजा जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ओएफसी को 500 मोर्टार बम बनाने का लक्ष्य मिला था। जून के अंत तक प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। 

 

विज्ञापन

मोर्टार बम को आसानी से दागा जा सकता है। मौजूदा समय में सेना इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल बॉर्डर पर करती है। आयुध निर्माणी में 120 एमएम कैलीबर हाई एक्सप्लोसिव (एचई) मोर्टार  बम का निर्माण शुरू हो गया है। अभी सेना देसी और विदेशी प्राइवेट कंपनियों से मोर्टार बम खरीदती है। आयुध निर्माणी कानपुर के संयुक्त महाप्रबंधक सुभाष चंद्रा ने बताया कि मोर्टार बम बनाने का काम पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर फैक्ट्री को पहली बार मिला है। इस पर तेेजी से काम किया जा रहा है। 

मोर्टार बम की खासियत
कुल लेंथ: 680.10 एमएम
अधिकतम भार:  13.2 किलोग्राम

यह होता है मोर्टार
सेना के पास यह एक ऐसा हथियार होता है, जिसे कहीं भी ले जाने में आसानी होती है। खास बात यह है कि इसे ढोने के लिए एक या दो व्यक्ति ही काफी हैं। एक मायने में यह मिनी तोप की तरह होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंज: 6490 मीटर
फायर करने की क्षमता: 5-6 राउंड प्रति मिनट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें