फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सप्ताह से कर रहे ट्रेन के आने का इंतजार

Fri, 09 Dec 2016 08:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

-शुक्रवार सुबह स्टेशन पहुंचे सैकड़ों यात्री निराश होकर लौटे
 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 
विज्ञापन
इस रेलेव स्टेशन पर आने वाले यात्रियों का दर्द उनके चेहरे पर साफ देखा जा सकता है। दरअसल, बीते तीन हफ्तों से यहां यात्री रोजाना आकर ट्रेन के आने का घंटों इंतजार कर बैरंग वापस लौट रहे हैं

रेल विभाग के आदेश मिले लेकिन इसके बावजूद रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना नहीं हुई। सैकड़ों यात्रियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। उन्नाव के शुक्लागंज में गंगापुल पर टर्फ बदलने का काम चलने के कारण करीब तीन सप्ताह से अन्य रेलगाड़ियों के साथ बालामऊ-कानपुर पैसेंजर ट्रेनें भी बंद कर दी गई थीं।
विज्ञापन

इससे नगर के रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसर गया था। टर्फ बदलने का काम पूरा होने के बाद छह दिसंबर से सभी रेलगाड़ियों का संचालन शुरू हो गया है। आठ दिसंबर से बालामऊ-कानपुर पैसेंजर का संचालन शुरू होने वाला था लेकिन नौ दिसंबर को भी ट्रेन नहीं आई।
विज्ञापन
  जबकि ट्रेन आने की आस लगाए स्टेशन पर मौजूद सैकड़ों यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। ट्रेन के न आने पर जब यात्रियों ने स्टेशन स्टाफ से जानकारी ली तो पता चला कि ट्रेन नहीं आएगी तो सभी यात्री निराश होकर वापस लौट गए। वहीं ट्रेन न चलने से यात्रियों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें