फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग भागने के लिए रची खुद की मौत की झूठी साजिश

Fri, 09 Dec 2016 07:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

-अपनी हत्या का नाटक रचकर भागी, प्रेमी सहित गिरफ्तार
-दो दिन प्रेमी के साथ सीतापुर भागी थी
-गांव के बाहर सलवार, कुर्ता फाड़कर फेंका, लोटा, चप्पल भी
-पिता ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई थी अपहरण व हत्या की रिपोर्ट 
-पूछताछ में सच्चाई उगली तो पुलिस भी सन्न रह गई 
 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव के एक गांव में एक युवती का पड़ोस में रहने वाली रिश्ते की भाभी के देवर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार सुबह वह घर से निकली और गांव के बाहर झाड़ियों के पास अपने कपड़े फाड़कर फेंक दिए और पास में ही अपनी चप्पल और लोटा भी छोड़ दिया। अपने अपहरण का नाटक रचने के लिए उसने घटनास्थल पर काफी निशान बनाए ताकि परिजनों को लगे कि उसकी किसी से काफी खींचतान हुई है।
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद भी घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो खोजते हुए झाड़ी के पास पहुंचे। मौके की स्थिति को देखते हुए पिता ने अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी अपहरण की आशंका जताकर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तफ्तीश शुरू की। 

युवती के मोबाइल नंबर को सर्विलांस की मदद से ट्रेस किया। इससे उसके प्रेमी का पता चला। गुरुवार को दोनों की लोकेशन सीतापुर जिले के निगोहा थाना क्षेत्र के एक गांव की मिली। पुलिस टीम शुक्रवार को मौरावां से सीतापुर के लिए निकली थी तभी सुबह करीब सात बजे एक रिश्तेदार ने युवती को मौरावां बस स्टेशन पर देख लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और पूछताछ की।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि उसने यह योजना इसलिए बनाई थी ताकि परिवार के लोग अपहरण के बाद उसकी हत्या की बात स्वीकार कर लें और वह आराम से अपने प्रेमी के साथ शादी कर रहती। एसओ ने बताया कि दोनो बालिग हैं। युवती का मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें