जिले को कुछ नई सौगात दे सकते हैं मुख्यमंत्री
अधिकारियों की मानें, तो मुख्यमंत्री जिले को कई सौगातें देकर योजनाओं का लोकार्पण भी कर सकते हैं। जिले में उनका नून नदी के उद्गम स्थल पर जाने का कार्यक्रम लगा था, लेकिन बारिश के चलते कार्यक्रम निरस्त हो गया था। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले के लोगों में खासा उत्साह है। लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जिले को कुछ नई सौगात दे सकते हैं।