कानपुर में नरवल थानाक्षेत्र के नरौरा गांव में शुक्रवार की शाम पड़ोसी के दरवाजे पर बकरी जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। घटना में बुरी तरह से घायल महिला की अस्पताल में मौत हो गई। दोनों ओर से करीब छह लोग घायल हो गए। देर रात एडीसीपी पूर्वी सर्किल के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शुक्रवार की शाम करीब चार बजे महेश रैदास की बकरी पड़ोसी रामअवतार के दरवाजे चली गई थी। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा, तो दोनों पक्षों की ओर से लोग लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। घटना में महेश के सिर, उनके बेटे सत्यम के कान और दूसरे बेटे सुनील की पत्नी को चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष के रामअवतार के घुटने में चोट आई। झगड़े का बीच बचाव कर रही रामअवतार की पत्नी रानी (45) के सिर पर गंभीर चोट लग गई।