फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: घर में सो रही बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, चारपाई पर इस हालत में मिला शव

Mon, 05 Jul 2021 12:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

जालौन जिले में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में जालौन जिले के कुठौंद में घर में सो रही बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे पौत्रों को घटना की जानकारी तक नहीं हुई। सुबह जब बच्चों ने दादी का शव देखा तो पास पड़ोस के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन


इस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने लूटपाट के विरोध में हत्या की आशंका जताई है। अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह का कहना है कि सर्विलांस और एसओसी की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 

मड़ोरा गांव निवासी विद्या देवी (70) खाना खाकर रविवार की रात घर के कमरे में सोई थी। उसके दोनों पौत्र देवेंद्र सिंह (12) और राघवेंद्र सिंह (10) मकान के बाहर चबूतरे पर सो रहे थे। सोमवार की सुबह जब दोनों घर के भीतर गए तो लहूलुहान दादी चारपाई पर पड़ी मिलीं।
विज्ञापन


गले में दो तरफ से गहरा घाव था। विद्या के पति हरिसिंह साधु वेश में एक संत के साथ रहकर भ्रमण पर रहते हैं। सूचना पाकर वे भी गांव आ गए। बड़े बेटे और बहू की कुछ समय पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। देवेंद्र और राघवेंद्र उन्हीं के बच्चे हैं।
 

विद्या का छोटा बेटा इंदौर में मजदूरी करता है। पति ने पुलिस को बताया कि विद्या के पास करीब 30-40 बीघा जमीन और एक ट्रैक्टर है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि विद्या के पास काफी नगदी भी थी, जो नदारद है।

आशंका जताई कि बदमाश चोरी या लूट के इरादे से घुसे होंगे और विद्या की आंख खुलने पर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। एएसपी का कहना है कि कितने रुपये और कहां से गायब अभी इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं हुई है। फिर भी हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

रात में किससे की थी विद्या ने बात
पुलिस ने बताया कि पौत्रों के मुताबिक उनकी दादी किसी से रात में फोन पर बात कर रही थीं। पुलिस अब इसका पता लगाने के लिए विद्या के मोबाइल की सीडीआर खंगालेगी, जिससे पता चल सकेगा आखिरी मर्तबा किससे और क्या बातें हुई।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक समेत संदिग्धों से पूछताछ
कुठौंद पुलिस ने बताया कि विद्या के ट्रैक्टर चालक का अभी कुछ पता नहीं लगा है। उसके और आसपास के कुछ अन्य संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने लाया जाएगा। जिससे वारदात का कुछ सुराग हाथ लग सके। 

लूट या रंजिश के बिंदु पर जांच जारी
पुलिस ने बताया कि मामला लूटपाट के अलावा किसी छोटी सी रंजिश का भी हो सकता है, क्योंकि मौत से पहले विद्या की किसी से हाथापाई नहीं हुई है। आशंका है कि घटना को अंजाम देने वाले सिर्फ उसे मौत के घाट ही उतारने आए थे। सभी बिंदुओं को देखा जाएगा।
    
गश्त के सिपाहियों से होगी पूछताछ    
पुलिस ने बताया कि गांव की गश्त के सिपाही घटना के वक्त कहां थे। उन्हें कोई संदिग्ध रविवार की रात आते जाते दिखा कि नहीं। इन सब बातों का पता करने के लिए अधिकारी गश्त के सिपाहियों से भी पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें