फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: उल्टी दस्त से परिवार की हालत बिगड़ी, दादा-पौत्री की मौत और दादी व पौत्र बीमार, डॉक्टर ने कही ये बात

Fri, 10 Oct 2025 01:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: हथनौरा गांव में उल्टी-दस्त से पोती की मौत के कुछ ही देर बाद ही दादा की भी मौत हो गई। दादी और पोते का इलाज चल रहा है। वहीं,  डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए गांव पहुंची है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पौत्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में उल्टी-दस्त से पौत्री की मौत हो गई। इसकी जानकारी दादा को हुई, तो कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। वहीं, दादी व पौत्र बीमार हैं, जिनकी इलाज जारी है। जानकारी पर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई है। पौत्र का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। डॉक्टर फूड प्वाइजनिंग की बात से इनकार कर रहे हैं।  चुर्खी थाना क्षेत्र के हथनौरा गांव का निवासी दीपू दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है।

विज्ञापन

उसका पिता शिवकुमार (70), मां सुशीला (65), पत्नी सुनीता, बेटी मोना देवी (16), बेटा तरुण (14) गांव में रहते हैं। गुरुवार की रात बेटी मोना को उल्टी दस्त होने लगी, तो परिजनों ने उसका झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करवा दिया। सुबह जब वह शौच क्रिया के लिए गई थी, तभी उसकी शौचालय में ही मौत हो गई। परिजनों ने उसे पड़ा देखा, तो घर में कोहराम मच गया। जानकारी पर कुछ देर बाद दादा की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

http://

फूड पॉइजनिंग के कोई लक्षण नहीं मिले

बताया कि उन्हें भी उल्टी दस्त की समस्या थी। कुछ देर बाद दादी व पौत्र की भी हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिजन नाती तरुण की गंभीर हालत देखते हुए से मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जानकारी पर डीएम राजेश कुमार पांडे एसपी डॉक्टर दुर्गेश कुमार मौके पर पहुंचे और डॉक्टर से जानकारी ली। डॉक्टर ने बताया कि फूड पॉइजनिंग के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। बच्चे को उल्टी दस्त की समस्या है। फिलहाल गांव में स्वास्थ्य टीम को भेज दिया गया है जो जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें