फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SHO Death Case: कॉन्स्टेबल की दबंगई से हार गए थे इंस्पेक्टर, बहस के बाद चली गोली…चिल्लाकर भागी थी मीनाक्षी

Thu, 11 Dec 2025 11:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय वीवीआईपी लाइफस्टाइल वाली सिपाही मीनाक्षी शर्मा की दबंगई के आगे असहाय थे। पांच दिसंबर को तीखी बहस के बाद गोली चली, जिसके बाद मीनाक्षी सीसीटीवी में भागती हुई कैद हुई और साहब ने गोली मार ली कहकर फरार हो गई।
विज्ञापन
sho suicide case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में गोली लगने से हुई इंस्पेक्टर की मौत के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय सरल और शांत स्वभाव के थे। वे मीनाक्षी को मनाकर-समझाकर मामले को शांत करना चाह रहे थे, लेकिन मीनाक्षी की दबंगई के आगे स्वयं को असहाय महसूस कर रहे थे। दो दिसंबर को मीनाक्षी ने अपना बर्थडे इंस्पेक्टर से दूर जाकर मेरठ में मनाया था।

विज्ञापन

यह बात इंस्पेक्टर को बुरी लगी थी। पांच दिसंबर को सिपाही मीनाक्षी इंस्पेक्टर के सरकारी आवास पर पहुंची। वहां दोनों के बीच फिर तीखी बहस हुई। इंस्पेक्टर ने उससे बैठकर बात करने को कहा, लेकिन वो वापस जाने पर अड़ी रही। इसके बाद अचानक गोली चलने की आवाज आई। इसी दौरान मीनाक्षी आवास से भागती हुई और चिल्लाती हुई सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिसकर्मियों से कहा कि साहब ने गोली मार ली है, ये कहने के बाद वो फरार हो गई।

सीसीटीवी में भागती कॉन्स्टेबल - फोटो : amar ujala
हाई-फाई रहन-सहन में रहती थी मीनाक्षी
इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय आत्महत्या प्रकरण में आरोपों के घेरे में आईं महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा 2019 बैच की सिपाही हैं। साधारण पुलिस पद पर होने के बावजूद उनका रहन-सहन आम महिला सिपाहियों से बिल्कुल अलग था। मीनाक्षी का लाइफस्टाइल हाई-फाई बताया जाता है।
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
http://

ज्यादातर समय अकेले रहना ही पसंद था

वह अन्य महिला सिपाहियों के साथ अधिक मेलजोल नहीं रखती थीं और ज्यादातर समय अकेले रहना ही पसंद करती थीं। कोंच के सरकारी आवास में रहते वक्त भी उन्होंने अपनी अलग छवि बनाए रखी। सूत्रों का कहना है कि सरकारी आवास में उन्होंने सुविधाओं के अनुरूप इंतजाम कर रखे थे, जिससे उनका जीवनस्तर वीआईपी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें