फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि; कटी पड़ी गेहूं की फसल बर्बाद, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

Fri, 27 Mar 2026 04:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: उरई में शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि और बारिश से गेहूं की तैयार फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश के बीच कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। देखते ही देखते खेतों में ओले गिरने लगे, जिससे किसानों की धड़कनें तेज हो गईं।

विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इस समय अधिकांश फसलें कटाई के लिए तैयार हैं, जबकि कई जगह गेहूं की फसल कटकर खेतों में ही पड़ी है। ऐसे में ओलावृष्टि से फसल को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, जिले में करीब 80 फीसदी गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है।

विज्ञापन

http://



नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा मिले

अचानक हुई बारिश और ओलों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरने का खतरा पैदा कर दिया है। फिलहाल क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश जारी है, जिससे नुकसान का आकलन बढ़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें