फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Murder: सेमेस्टर परीक्षा देने गई छात्रा की हत्या, झाड़ियों में मिला शव…शरीर पर चोटों के निशान, जांच शुरू

Thu, 30 Jan 2025 11:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: शहर कोतवाली क्षेत्र में सेमेस्टर परीक्षा देने गई छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला है। परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में बीए की सेमेस्टर परीक्षा देने गई छात्रा का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिला है। शव पर चोटों के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई है। बताया कि शाम को छात्रा घर आते समय लापता हो गई थी।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के रूरा अड्डू गांव निवासी भगत सिंह चौहान की पुत्री खुशी (19) एट थाना क्षेत्र के अमीटा गांव निवासी अपने फूफा ज्ञानेंद्र सिंह के यहां पिछले दो साल से रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बुधवार को खुशी आटा थाना क्षेत्र के नसीरपुर स्थित एक महाविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा देने गई थी] लेकिन शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी।

झाड़ियों में पड़ा था छात्रा का शव
इस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह ग्रामीण खेत पर जा रहे थे। जैसे ही वह कोंच-एट को जोड़ने वाले अमीटा लिंक रोड पर पहुंचे, तो झाड़ियों में छात्रा का शव पड़ा था। इस पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने लड़की की पहचान खुशी के रूप में की।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर थाना पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम उसने फोन पर बताया था कि वह एट आ गई है और समोसा लेकर घर लौट रही है। लेकिन शाम तक वह घर नहीं पहुंची है। परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें