30 से 40 डॉक्टरों ने कुर्सियों-डंडों से हमला किया
आरोप है कि बेटे गोपाल द्वारा विरोध करने पर वहां मौजूद अन्य डॉक्टर भी उग्र हो गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। परिवार का कहना है कि 30 से 40 डॉक्टरों ने कुर्सियों और डंडों से हमला किया, जिससे गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
पीड़ित पक्ष ने पुलिस के सामने भी मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि घटना के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है और शहर में विरोध प्रदर्शन भी हो चुके हैं।