फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: एफआईआर के विरोध में धरने पर बैठे जूनियर डॉक्टर, ओपीडी सेवाएं बंद होने से मरीज परेशान, पुलिस पर भी आरोप

Thu, 21 May 2026 09:53 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों पर प्राथमिकी दर्ज होने के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाएं बंद कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है, जिससे मरीज बेहाल हैं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में धरने पर बैठे डॉक्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों पर प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना मिलते ही डॉक्टरों ने विरोध स्वरूप ओपीडी सेवाएं बंद कर धरना शुरू कर दिया। डॉक्टरों का आरोप है कि उनकी ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

विज्ञापन

धरने पर बैठे डॉक्टरों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में उनके साथ मारपीट की गई थी, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। साथ ही उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इस कार्रवाई से नाराज जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाएं ठप कर दीं, जिससे दूर-दराज से इलाज कराने पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

मरीज इधर-उधर भटकने को मजबूर
हालांकि मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं, लेकिन ओपीडी बंद होने से मरीज इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। मेडिकल कॉलेज परिसर में डॉक्टरों का धरना जारी है और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मामले को शांत कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले में नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें