फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Holika Dahan: 1194 स्थानों पर हुआ होलिका दहन, अबीर-गुलाल से सराबोर हुए लोग; सुख-समृद्धि की मांगी कामना

Tue, 03 Mar 2026 09:38 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: उरई जिले में 1194 स्थानों पर उल्लास के साथ होलिका दहन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर एक-दूसरे को गुलाल लगाया और पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
Orai Holika Dahan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में सोमवार की रात होलिका दहन का पर्व पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। जिले भर में कुल 1194 स्थानों पर विधि-विधान से होलिका दहन संपन्न हुआ। शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने रोली, चंदन, चावल, गुजिया और जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। साथ ही, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

होलिका दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण भी किया गया। देर रात तक मोहल्लों और गांवों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। होलिका स्थलों पर आकर्षक सजावट देखने को मिली।

विज्ञापन





बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह दिखा

कई स्थानों पर गुब्बारों और रंग-बिरंगी झालरों से सजावट की गई, तो कहीं चूना और गुलाल के गोलों से होलिका को पारंपरिक स्वरूप दिया गया। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी प्रमुख स्थानों पर तैनात रहा, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें