फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: पुलिस मुठभेड़ में दबोचे गए बकरी चोर, एक को लगी गोली, दूसरे को घेराबंदी कर दबोचा, अवैध असलहे बरामद

Sat, 27 Jun 2026 10:59 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: उरई में पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के बाद बकरी चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हुआ है, जबकि भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में थाना गोहन पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बकरी चोरी की घटना में शामिल दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार रसूलपुर से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर चेकिंग के दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

विज्ञापन



http://
विज्ञापन



ग्राम नाहिली थाना कुठौंद निवासी उदल (21) और ग्राम बदनपुर थाना गोहन निवासी आसिफ (35) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आसिफ मुठभेड़ में घायल हुआ है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक ब्लेडनुमा चाकू बरामद किया है। दोनों आरोपी वादी को घायल कर बकरी चोरी की घटना में वांछित बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें