कानपुर। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार निवासी प्राइवेट कर्मचारी अनिल कुमार वर्मा के घर से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। अनिल ने पुलिस को बताया कि वह अपनी विधवा बहन हेमलता और दो भांजियों के साथ रहता है। बीती 19 जून को जब वह और बहन काम पर गए हुए थे। भांजियां भी मौसी के घर गई हुईं थीं। इस बीच मेनगेट का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने अलमारी खोलकर उसमें रखे लाखों के जेवर और 30 हजार रुपये पार कर दिए। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। (ब्यूरो)