फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Fire: महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, दमकल की सात गाड़ियों ने पाया काबू

Tue, 05 Nov 2024 01:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घटना में लगभग एक करोड़ का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची दमकल की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन
orai fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में शहर कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसे देखते हुए मौजूद एजेंसी के कर्मचारियों ने ऊपर रखे ट्रैक्टरों को बाहर निकाला। हालांकि, बेसमेंट में रखा सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की तेज लपटों और धुआं देखते हुए कर्मचारियों ने तत्काल एजेंसी मालिक के साथ दमकल कर्मियों को सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, जिन्होंने आग को बुझाने का प्रयास किया। बढ़ती आग को देखते हुए तत्काल दमकल की अन्य गाड़ियों को बुलाया गया। मौके पर छह गाड़ियां पहुंची, जो आग बुझाने में जुटी हुई है। वहीं, इस आग से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी के बेसमेंट के नीचे टीवीएस मोटरसाइकिल की भी एजेंसी है, जिसको देखते हुए दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
वहीं, बताया गया है कि अब तक आग से करीब एक करोड़ रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका है। अभी भी आग की लपटों के साथ एजेंसी में धुआं उठ रहा है, जिसे बुझाने के लिए दमकल कर्मी जुटे हुए है। संचालक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि उसका करीब एक करोड़ से ऊपर का नुकसान हुआ है। सीओ उमेश कुमार पांडे ने बताया कि सात दमकल गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें