फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: ओलावृष्टि के मुआवजे को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा, कुठौंद-माधौगढ़ रोड पर लगाया जाम, यातायात बाधित

Sat, 02 May 2026 12:58 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: माधौगढ़ की न्याय पंचायत ईटो में ओलावृष्टि का मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने कुठौन्द-माधौगढ़ रोड जाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि फसलें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन मुआवजे के नाम पर टालमटोल कर रहा है।
विज्ञापन
रास्ता रोक किसानों ने लगाया जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से फसलों के तबाह होने के बाद किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। न्याय पंचायत ईटो के किसानों ने मुआवजा न मिलने से नाराज़ होकर कुठौन्द–माधौगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि ने उनकी पूरी फसल बर्बाद कर दी।

विज्ञापन

इससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस राहत या मुआवजा नहीं दिया गया है। आक्रोशित किसानों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और जल्द मुआवजा देने की मांग उठाई। किसानों का सवाल है कि जब फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है, तो मुआवजा देने में देरी क्यों हो रही है।

विज्ञापन

http://



सड़क पर यातायात हुआ बाधित

जाम के चलते सड़क पर यातायात बाधित रहा और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि, दो घंटे से अधिक समय होने के बाद भी जाम नहीं खुल सका है। पुलिस किसानों को समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें