कानपुर में आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में फैली गंदगी और बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने मोर्चा खोल दिया। शनिवार को विधायक खुद कूड़ा गाड़ी लेकर सड़कों पर निकल पड़े और नगर निगम के दावों की जमीनी हकीकत उजागर की।
विधायक ने पटकापुर, तलाक महल, दलेलपुरवा और हरबंस मोहाल जैसे इलाकों का सघन निरीक्षण किया। कूड़ा गाड़ियों की खस्ताहाल स्थिति देख विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि ये कूड़ा गाड़ी है या गाड़ी ही कूड़ा है? सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने और गाड़ियों की खराब हालत देख विधायक ने खुद गाड़ी की कमान संभाली।