Orai News: डकोर थाना क्षेत्र अंतर्गत रमपुरा गांव में स्थित एक गुलाब जल बनाने वाली कंपनी पर डीआरआई लखनऊ की टीम ने बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे अचानक छापेमारी की। यह कंपनी गांव निवासी शैलेंद्र सिंह पाल की बताई जा रही है, जहां पिछले तीन महीनों से गुलाब जल का काम चल रहा था।
उरई जिले में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) लखनऊ की टीम ने बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे डकोर थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव में एक कंपनी पर छापा मारा। कंपनी गांव निवासी शैलेंद्र सिंह पाल की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, कंपनी में करीब तीन महीने से गुलाब जल बनाने का काम किया जा रहा था।
वहीं, सूत्रों के मुताबिक यहां नशीला पदार्थ बनाए जाने की सूचना पर डीआरआई की टीम ने छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से गांव में हलचल मच गई। हालांकि, छापेमारी में क्या बरामद हुआ और टीम ने क्या कार्रवाई की इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी।