बोला- जहां चढ़वाया…वहीं कटवाओ
महिला का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने इलाज करने से साफ मना कर दिया और कहा कि जिस अस्पताल में प्लास्टर चढ़वाया है, वहीं जाकर कटवाओ। डॉक्टर की इस बात से परेशान होकर शिखा सोनी ने अस्पताल के बाहर अपनी स्कूटी पर बैठकर खुद ही कैंची से प्लास्टर काटना शुरू कर दिया। उस समय वहां मौजूद लोगों ने यह नजारा अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।