फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Fire: कल्लूपुरवा गांव में लगी भीषण आग, पांच-छह घर राख…सिलेंडर फटने से दहशत, एक महिला घायल

Fri, 24 Oct 2025 01:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गंगा बैराज स्थित कल्लूपुरवा गांव में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इससे पांच-छह झोपड़ियां जलकर राख हो गईं और सिलेंडर फटने से दहशत फैल गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन एक महिला करंट लगने से घायल हुई हैं।
विज्ञापन
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोहना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा बैराज चौकी क्षेत्र के कल्लूपुरवा गांव में शुक्रवार को सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घास-फूस से बनी पांच से छह कच्ची झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। ग्रामीणों और पुलिस के अनुसार, आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन

आग के दौरान धमाके के साथ सिलेंडरों के फटने की आवाजें लगातार सुनाई दीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। झोपड़ियां जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे ग्रामीणों का काफी नुकसान हुआ। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन एक महिला के करंट लगने से घायल होने की खबर है, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

दमकल ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू
आग की तीव्रता को देखते हुए, गांव के लोग ही पहले आग बुझाने में जुट गए थे, जबकि कई लोग रोते-बिलखते सड़कों पर निकल आए। एक व्यक्ति के बेहोश होने की भी खबर मिली है। पुलिस व फायर ब्रिगेड: सूचना मिलते ही थाना कोहना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर पूरी तरह काबू पाया। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें