फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Crime: बालक के साथ किशोर ने किया कुकर्म, 50 रुपये का लालच देकर ले गया था साथ, आरोपी हिरासत में

Tue, 02 Sep 2025 12:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: कुठौंद थाना क्षेत्र में एक किशोर ने बालक के साथ कुकर्म की घटना को अंजाद दिया। आरोपी बालक को 50 रुपये का लालच देकर साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कुठौंद थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में बालक के साथ किशोर ने कुकर्म किया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने इस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन

बताया कि उसका सात वर्षीय पुत्र सोमवार की रात घर के बाहर खेल रहा था। तभी 16 वर्षीय किशोर उसे 50 रुपये का लालच देकर अपने साथ ले गया और एकांत में जाकर उसके साथ कुकर्म किया। इससे बालक लहूलुहान हो गया। जानकारी पर पहुंची परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना अध्यक्ष अरुण कुमार राय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें