बेड पर पड़ा था बाबूलाल का शव
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां मौजूद गार्ड को हिरासत में ले लिया। साथ ही, फॉरेसिंक टीम ने जांच की। कमरे में महेश अहिरवार पुत्र बाबूलाल का शव बेड पर पड़ा था। उसके सीने में गोली लगी थी और शव खून से लथपथ था। गार्ड संदीप ने बताया कि वह होटल में नौकरी करता है और रात में उसकी ड्यूटी थी। बंदूक होटल के मालिक देवेंद्र निरंजन के पुत्र हिमांशु के नाम है और वह अपने पास रखता था।
युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप
उसने पुलिस को बताया कि महेश अहिरवार ने मालिक ने रुपये नहीं दिए। इस कारण वह परेशान था और रात में खाना खाने के बाद वह उसे कमरे में बुला ले गया था। यहां पर उसने कुछ बातें की, तो वह नाराज होने लगा इसी दौरान उसने पास में रखी उसकी बंदूक उठाकर सीने में गोली मार ली, इससे उसकी मौत हो गई। रात करीब तीन बजे मृतक के भाई जगदीश व बृजकिशोर पहुंचे, तो उन्हें भी कमरे में शव पड़ा मिला था। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।