फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: वर्दी की मर्यादा और अनुशासनहीनता वायरल, मुंशी-महिला सिपाही के आचरण पर सवाल, SP ने सिपाही को किया निलंबित

Thu, 25 Jun 2026 01:39 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: उरई कोतवाली में कार्यालय के भीतर का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने सिपाही अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला सिपाही की भूमिका की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले के कोतवाली कार्यालय में तैनात एक मुंशी और महिला सिपाही का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिपाही अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया है, जबकि महिला सिपाही की भूमिका की जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कोतवाली परिसर के कार्यालय का है। वीडियो सामने आने के बाद इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंची, जिसके बाद विभागीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस कर्मियों के आचरण और विभागीय अनुशासन से जुड़े नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई गई है।

http://



पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए सिपाही अरविंद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, महिला सिपाही के संबंध में विस्तृत जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
किसी भी कर्मचारी द्वारा सेवा नियमों के विपरीत आचरण किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर तथ्यों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सिपाही अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया गया है। महिला सिपाही के संबंध में जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें