Orai News: नदीगांव थाना क्षेत्र के परासनी गांव में घर के पास खेल रही एक वर्षीय बच्ची निर्माणाधीन मकान के लिए खोदे गए पिलर के गड्ढे में गिर गई। बृहस्पतिवार शाम हुए इस हादसे के बाद पुलिस बच्ची को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उरई जिले में नदीगांव थाना क्षेत्र के परासनी गांव में निर्माणाधीन मकान के पिलर के गड्ढे में गिरने से एक वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे की है। परासनी गांव निवासी रामलखन की बेटी सोनाली बरार (एक वर्ष) घर के पास खेल रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान वह निर्माणाधीन मकान के पिलर के गड्ढे में गिर गई। सूचना मिलने पर नदीगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को गड्ढे से निकालकर सरकारी वाहन से सीएचसर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।