फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: हाईवे पर धू-धूकर जली कार, धमाकों के साथ फटे टायर, आग का गोला बना वाहन, मासूम बच्ची समेत चार की बची जान

Thu, 14 May 2026 01:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: एट टोल के पास चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। डॉ. नमो नारायण और उनके साथियों ने तीन वर्षीय बच्ची के साथ समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई। हालांकि कार पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
चलती कार में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में एट टोल के समीप गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झांसी की ओर जा रही एक चलती हुई कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें करीब तीन वर्षीय बच्ची नव्या भी शामिल थी। कार में सवार डॉ. नमो नारायण, जो दयानंद वैदिक कॉलेज में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर हैं। प्रभात दुबे और अन्य दो लोगों के साथ उरई से झांसी की ओर जा रहे थे।

धमाकों के साथ वाहन के चारों टायर फट गए
बताया गया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज पेट्रोल पंप से ईंधन भरवाने के लगभग  सात से दस  किलोमीटर बाद अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा। कुछ ही क्षणों में कार आग की लपटों में घिर गई। आग इतनी भीषण थी कि लगातार चार धमाकों के साथ वाहन के चारों टायर फट गए।

विज्ञापन

http://



हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात रहा बाधित

घटना के चलते हाईवे पर करीब आधे घंटे तक दोनों ओर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल टीम की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन आज से कर पूरी तरह जल चुकी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें