फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डंपर चालकों ने कंपनी कर्मियों पर लगाया मारपीट का आरोप, काम बंद कर  हड़ताल पर बैठे, पुलिस कर रही जांच

Thu, 14 May 2026 11:33 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर में रिंग रोड निर्माण में लगे डंपर चालकों ने कंपनी कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाकर बुधवार शाम से काम ठप कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
काम ठप कर हड़ताल पर बैठे डंपर चालक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में उन्नाव से चकेरी आ रही रिंग रोड में लगे डंपर चालकों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए बुधवार शाम से काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है। आरोप है कि कंपनी में ही कार्यरत कर्मचारियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की है और विरोध पर बाहरी लोगों को बुलाकर जान से मारने का प्रयास किया है।

विज्ञापन

मूलरूप से सोनभद्र के ग्राम व पोस्ट कोटा के रहने वाले शिवकुमार और फतेहपुर भरसवा के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एचसीसी कंपनी कानपुर चकेरी में रिंग रोड बना रही है। इसका प्लांट महाराजपुर के रूमा स्थित सलेमपुर के पास बनाया गया है।

गाली गलौज के साथ मारपीट भी की
चालकों का आरोप है कि बुधवार शाम कंपनी के ही निरंजन, राजू व राममूरत द्वारा गाली गलौज की गई। इसका विरोध करने पर बुरी तरह से हम लोगों के साथ मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया, लेकिन पुलिस के जाने के बाद आरोपियों ने फिर से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

http://



कंपनी हिसाब भी नहीं कर रही है

पीड़ित शिव कुमार ने बताया कि वह दूसरे जिले का रहने वाला है। ऐसे में इन आरोपियों द्वारा कोई भी घटना की जा सकती है। इसलिए वह काम नहीं करना चाहते, लेकिन कंपनी द्वारा उसका हिसाब भी नहीं किया जा रहा है। मामले में महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें