फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Accident: पेड़ से टकराकर खाई में पलटी तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत और दो गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

Sat, 16 May 2026 10:33 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: जालौन-औरैया मार्ग पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में मुजफ्फरनगर के शोएब और गाजियाबाद के इस्माइल की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में शुक्रवार देर रात औरैया की ओर जा रही एक तेज रफ्तार लग्जरी कार जालौन-औरैया मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। कन्हैयालाल स्कूल के आगे पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई और पलटते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में फंसे चारों लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल जालौन अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने शोएब निवासी कुडेसरा थाना चरथाबल जिला मुज्जफरनगर (बिहार) और इस्माइल शेख निवासी लोनी जनपद गाजियाबाद को मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos

घायल हादसे के बाद बोलने की स्थिति में नहीं थे
वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल आरिफ अली निवासी ग्राम सिकरी थाना भोपा जिला मुज्जफरनगर और इरशाद निवासी ग्राम पीरू थाना अचपुरा जिला औरंगाबाद बिहार को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। बताया गया कि दोनों घायल हादसे के बाद बोलने की स्थिति में नहीं थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी।
विज्ञापन





शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अचानक वाहन असंतुलित हो गया और चालक नियंत्रण नहीं रख सका। इससे चलते कार सीधे पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें