फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Accident: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक में जा घुसी खजूर लदी DCM, दो की मौत और दो गंभीर घायल

Fri, 10 Jul 2026 09:11 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के कैथेरी टोल प्लाजा के पास एक अनियंत्रित डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। उनका उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई में चल रहा है।
विज्ञापन
Orai Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा रात करीब 12:45 बजे कैथेरी टोल प्लाजा के सामने किलोमीटर संख्या 173.7 पर हुआ। जानकारी के अनुसार, डीसीएम खजूर के पेड़ लादकर चरखारी से संभल जा रही थी।

विज्ञापन

इसी दौरान आगे चल रहे एक ट्रक में डीसीएम पीछे से जा घुसी। हादसे में चालक अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र जुझारपुर गांव निवासी विष्णु यादव (30) तथा केबिन में बैठे सम्भल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के विलालपथ गांव निवासी बबलू (32) घायल हो गए।

घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा
दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया। वहीं, केबिन में सवार अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र जुझारपुर गांव निवासी नीतेश व विलालपथ गांव निवासी मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया।
विज्ञापन

डीसीएम को सड़क किनारे खड़ा कराया
यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद डीसीएम को सड़क किनारे खड़ा करा दिया गया। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। मौके पर थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौजूद रही। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें