फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Accident: बुजुर्ग को रोडवेज बस ने कुचला…मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा, चालक हिरासत में

Tue, 25 Nov 2025 01:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: कोंच बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह सड़क पार कर रहे माला विक्रेता बुजुर्ग को रोडवेज बस ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बस चालक पर शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस ने टक्कर मारकर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को हिरासत में ले लिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी गोविंद दास गुप्ता (60) बसों में माला बेचने का काम करते थे। बताया गया कि सुबह करीब 10 बजे वह कोंच बस स्टैंड पर सड़क पार कर रहे थे।

विज्ञापन

तभी रोडवेज बस ने लापरवाही से आते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि गोविंद दास की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोपी बस चालक पर शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि चालक नशे में होने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि पुलिस बस चालक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें