उरई में डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुठौंदा गांव में मंगलवार देर रात एक युवक ने घरेलू विवाद के बाद तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर जब परिजन पहुंचे, तो कमरे के अंदर युवक का रक्तरंजित शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर सीओ अर्चना सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुठौंदा गांव निवासी रामपाल अहिरवार (30) ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पिता बहादुर अहिरवार ने बताया कि मंगलवार की रात वह शराब पीकर घर आया और पत्नी को गाली देने लगा, पिता ने बताया कि जब उसने मना किया तो रामपाल कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज आई।