परिजनों ने लगाया है हत्या का आरोप
मंगलवार की रात को वह किसी काम से ग्राम कुठौंदा की तरफ जा रहा था। तभी हादसे में उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, तो गुरुवार सुबह परिजनों ने बंगरा रोड पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि उसको चार युवक बाइक से ले गए थे।
घटना के बाद से चारों युवक गायब हैं
उन्होंने हत्या करके शव को सड़क पर फेंक दिया है। घटना के बाद से ही चारों आरोपी गायब हैं। सूचना मिलते ही सीओ राम सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।