फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई: डेढ़ वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लिया, बोली- मानसिक बीमार है महिला

Tue, 03 Nov 2026 11:17 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: कोटरा थाना क्षेत्र में मां ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचनर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया है, जो मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में कोटरा थाना क्षेत्र के सीकरी व्यास गांव में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। महिला पिछले कई महीनों से मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा था

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सीकरी व्यास निवासी राजेश बरार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी शादी करीब नौ वर्ष पहले पारो (27) से हुई थी। दंपती के चार बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां रश्मि (6) और मोहिनी (4) तथा दो बेटे ऋषभ (7) और रितिक (डेढ़ वर्ष) हैं। परिवार में राजेश के माता-पिता भी साथ रहते हैं। बताया गया कि छोटा बेटा रितिक अपनी दादी शांति के पास सोता था।

Trending Videos

गले पर दबाव डालने के निशान भी मिले
मंगलवार सुबह करीब चार बजे पारो बच्चे को दादी के पास से उठाकर अपने पास ले आई। सुबह करीब पांच बजे राजेश ने देखा कि पारो बच्चे के पास बैठी थी और रितिक अचेत अवस्था में पड़ा था। उस समय महिला के दोनों हाथ बच्चे की गर्दन पर थे। बच्चे के गले पर दबाव डालने के निशान भी मिले। इसके बाद राजेश ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
साथ ही, जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस के मुताबिक, महिला पिछले कई महीनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी और उसका इलाज कराया जा रहा था। घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें