मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के एन्टी रोमियो स्क्वॉड का महिलाओं ने बड़े गर्मजोशी से स्वागत किया था। लेकिन अब पुलिस की लापरवाही के चलते कानपुर शहर में महिलायें सुरक्षित नहीं हैं। अब कानपुर में शोहदों का आतंक फिर से बढ़ गया है। पुलिस सड़कों पर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है। जिसकी एक नजीर किदवई नगर थाना क्षेत्र में देखने को मिली।
यहां पुलिस ने छेडछाड की घटना को गम्भीरता से नही लिया। नतीजन शेहदों ने छेडछाड का विरोध करवे वाले युवक को ब्लेड मार कर लहुलुहान कर दिया।इसके बाद भी पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज की। न्याय के लिए एसएसपी से मिलने पहुंचे पीड़ित युवक ने जब अपनी शर्ट उतारी तो शरीर पर ब्लेड के घाव देख कर लोग हैरान हो गए।
अब पुलिस के आलाधिकारी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढाने और मामले की पूरी जांच की बात कह रहे हैं। 13 वर्षीय कोमल 15 अप्रैल को किदवई नगर के लक्ष्मणपुरवा नें अपने ननिहाल गयी थी। जहां मोहल्ले के दो युवकों अमर और कपिल ने उसके साथ छेडछाड कर दी। जिसकी शिकायत उसके मामा अरुण ने किदवई नगर पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाई नही की।
वहीं पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से उत्साहित शोहदें ने 18 अप्रैल को फिर से कोमल से छेडखानी की। इसका उसके मामा अरुण ने विरोध किया, जिसके बाद अमर और कपिल ने साथियों संग मामा अरुण को पीटा। इस दौरान उस पर ब्लेड से हमला भी किया गया। उसके सीने और पेट से खून निकलने लगा। इसके बाद भी किदवई नगर पुलिस ने मारपीट की धाराओं में ही मामला दर्ज किया। अब पीडित इन्साफ के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। एसपी सिटी का कहना है कि युवक के मेडिकल के बाद धाराएं बढ़ायी जाएंगी साथ ही मामले की जांच के दौरान आए तथ्यों के आधार पर कार्यवाई की जाएगी।