फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सुनहरा अवसर, यूपी के इन शहरों के युवाओं को मिलेगा मौका

Mon, 10 Jun 2019 11:05 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
भारतीय सेना में कॅरियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है। भारतीय सेना ने सत्र 2019-20 के लिए अपना वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक कानपुर सहित 13 जिलों के युवाओं के लिए आगामी 20 सितंबर से तीन अक्तूबर तक फतेहपुर में सेना रैली भर्ती का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा इस बार अयोध्या, बरेली, वाराणसी और मथुरा में भी रैली भर्ती आयोजित की जाएगी। इनकी संभावित तिथियों का भी एलान कर दिया गया है। यह भर्ती सेना के लखनऊ जोन की ओर से आयोजित की जाएगी।

फतेहपुर में इन जिलों के युवा कर सकेंगे प्रतिभाग
कानपुर, फतेहपुर, औरैया, बाराबंकी, कन्नौज, गोंडा, बांदा, हमीरपुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर देहात, महोबा और चित्रकूट के युवा फतेहपुर में होने वाली रैली भर्ती का हिस्सा बन सकेंगे। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए युवा इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर लॉगइन कर सकते हैं।

अयोध्या और मथुरा में इन जिलों के युवाओं को मौका
अयोध्या में रैली भर्ती के लिए 18 से 31 अगस्त 2019 की तिथि प्रस्तावित की गई है। यहां अमेठी, अंबेडकर नगर, प्रयागराज, बस्ती, अयोध्या, कुशीनगर, कौशांबी, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, सुल्तानपुर, संतकबीरनगर और सिद्घार्थनगर के युवा रैली भर्ती में शामिल हो सकेंगे। वहीं मथुरा में 22 नवंबर से पांच दिसंबर तक रैली भर्ती का आयोजन होगा। यहां आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, कासगंज और मथुरा के युवाओं को मौका मिलेगा।
विज्ञापन

यहां भी होगी रैली भर्ती

जिला                प्रस्तावित तिथि                  इन जिलों के युवा कर पाएंगे प्रतिभाग

वाराणसी    एक नवंबर से बीस नवंबर 2019   जौनपुर, वाराणसी, सोनभद्र, गाजीपुर, संतरविदास नगर, मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, गोरखपुर, मऊ, देवरिया और बलिया

हापुड़     14 से 26 अक्तूबर 2019   अमरोहा, बुलंदशहर, गौतमबुद्घनगर, गाजियाबाद, रामपुर और हापुड़

बरेली  05 से 19 अक्तूबर 2019    बरेली, बदायूं, संभल, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, बलरामपुर, हरदोई, सीतापुर, बहराइच और श्रावस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें