फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईआईटी छात्रों को जापान में शिक्षा-शोध के अवसर बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर के स्टूडेंट्स प्लेसमेंट ऑफिस (एसपीओ) में गुरुवार को ग्लोबल साउथ–जापान टेक टैलेंट इंटर्नशिप (जीएस-जेटीआई) कॅरिअर समिट 2026 के उद्घाटन सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय, डेलॉइट तोहमात्सु फाइनेंशियल एडवाइजरी एलएलसी और टैलेंडी होल्डिंग्स के सहयोग से हुआ। इसका मकसद छात्रों को जापान में शिक्षा, शोध और उद्योग से जोड़ना था।
विज्ञापन

एसपीओ के अध्यक्ष प्रो. मंजेश के सिंह ने संस्थान और प्लेसमेंट की जानकारी दी। जीएस-जेटीआई कार्यक्रम के बारे में बताया। उपनिदेशक प्रो. ब्रज भूषण ने भारत और जापान के बीच उद्योग–शिक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने पर बल दिया। समिट का मुख्य आकर्षण संवाद सत्र रहा, जिसमें काफी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान ब्रेड, डीजे इनसाइट कंपनी लिमिटेड, हेलियोस इन्वेस्टमेंट पार्टनर्स, फास्टन्यूरा, फूजीपिक्सी इंक, मोनोटारो टेक्नोलॉजीज इंडिया, एजीसी एशिया पैसिफिक प्राइवेट लिमिटेड, जापान साइंस एंड टेक्नोलॉजी एजेंसी (जेएसटी) आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कार्य संस्कृति, अनुसंधान गतिविधियों और भारतीय छात्रों के लिए उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी साझा की। जापानी कंपनियों में कार्यरत संस्थान के पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। आईआईटी टेक्नोपार्क के प्रभारी प्रो. दीपू फिलिप ने शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में भारत-जापान सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें