बेटे की शहादत और बहू के माथे से मिटे सिंदूर का बदला
शुभम के चाचा मनोज द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारे बेटे की शहादत और बहू के माथे से मिटे सिंदूर का बदला है। वहीं, देर रात हुई इस कार्रवाई को उनीदी आंखों से शहरवासियों ने टीवी पर देख खुशी व्यक्त की।
आतंकियों के हमले का जवाब देना अच्छे से जानते हैं
फैज ए आम इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल मोइनुल इस्लाम ने कहा कि आतंकियों को समझना होगा कि भारतीय अहिंसा के पुजारी हैं, लेकिन आतंकियों के हमले का जवाब वह अच्छे से देना जानते हैं। यतीमखाना निवासी मो. इरफान अंसारी ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद पूरे देश की नजरें भारतीय सेना और सरकार की ओर टिकी हुई थीं।
बड़े प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई
सबको उम्मीद थी कि सेना जवाब देगी, हमने कर दिखाया। उधर, देर रात हुए हमले के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। घंटाघर बस अड्डे और हवाई अड्डे व व्यावसायिक व सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर के बड़े प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।