फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलट में हुआ रौनक का ऑपरेशन

Thu, 26 Nov 2015 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
84 सेंटीमीटर सिर वाले दो साल के रौनक का बुधवार देर रात हैलट में न्यूरो सर्जन डॉ. राघवेंद्र गुप्ता ने ऑपरेशन किया। डॉ. गुप्ता ने रौनक के सिर में शंट डालकर उसे पेट में डाला।
विज्ञापन


सिर में भरा पानी इसी शंट के रास्ते धीरे-धीरे पेट में होते हुए शरीर से बाहर निकल जाएगा। रौनक का अभी लंबा इलाज चलेगा। शिवली के सूरजपुर बैरी सवाई गांव निवासी अमित व अनुपमा के बेटे रौनक को सोमवार को हैलट के वार्ड नंबर तीन में भर्ती कराया गया था। ‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद डॉ. राघवेंद्र गुप्ता ने रौनक के फ्री ऑपरेशन की घोषणा की थी।

मंगलवार को कॉर्डियोलॉजी में प्रो. सीएम वर्मा और उनकी टीम के मायाराम, ऋतेश ने जांच की। रिपोर्ट में फिट मिलने के बाद रौनक के ऑपरेशन की तैयारी शुरू हुई। रात 10.50 बजे डॉक्टर रौनक को लेकर ऑपरेशन थियेटर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें