फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भूमाफिया और वसूलीबाजों पर शिकंजा कसने के लिए ऑपरेशन महाकाल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भूमाफिया और वसूलीबाजों पर शिकंजा कसने के लिए ऑपरेशन महाकाल की मंगलवार से शुरुआत हो गई। इसके तहत पांच सितंबर तक ऐसे लोगों की सूची तैयार की जाएगी। इस सूची को पहले समीक्षा समिति और स्वीकृत अनुमोदन समिति जांचेगी। फिर डीएम, केडीए वीसी, नगर आयुक्त से विचार विमर्श के बाद कार्रवाई होगी। 15 सितंबर से शुरू होने वाली कार्रवाई में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही संपत्ति का जब्तीकरण भी शामिल है। शहर में भूमाफिया और वसूलीबाज गिरोह की काफी शिकायतें आ रही थीं। पुलिस ने जांच की तो इन गिरोहों का प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से कई सफेदपोश, जनप्रतिनिधि, पत्रकार, अधिवक्ता और सरकारी कर्मचारी सहयोग करते हुए नजर आए। कई मामलों में तो सरकारी कर्मियों की सीधी मिलीभगत मिली। कमिश्नरी के स्टाफ ऑफिसर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि ऑपरेशन में भूमाफिया और वसूलीबाज गैंग के खिलाफ दो शिकायतों के आधार पर जांच की जाएगी। फर्जी शिकायतें करने वालों के खिलाफ भी जांच होगी।
विज्ञापन


इस तरह एक माह तक मामले किए जाएंगे चिह्नित
- डीसीपी कार्यालय में भूमाफिया और वसूलीबाज की आने वाली शिकायतों से।
- 9454400688 पर भी लोग सिर्फ मैसेज भेजकर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। सूचनाएं गोपनीय रखी जाएंगी।
- थानास्तर पर पांच साल में आईजीआरएस पर आईं शिकायतें, थाना दिवस पर आए भूमि विवाद, निजी काॅलोनी काटने वालों की सूचनाएं।
- एसीपी स्तर पर पांच साल में कार्यालय में की गईं शिकायतें, भूमि संबंधी विवाद, भूमाफिया पोर्टल पर उपलब्ध जानकारियां आदि।
- एलआईयू अपने स्तर पर रिपोर्ट बनाएगी। वसूलीबाजों और भूमाफिया की संपत्ति का आकलन किया जाएगा।

समीक्षा समिति
सभी जोन की समीक्षा समिति बनेगी जिसमें एडीसीपी अध्यक्ष और सभी एसीपी सदस्य हैं। यह समिति थाना और एसीपी स्तर पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा कर सूची तैयार करेगी।

अनुमोदन समिति
जेसीपी कानून व्यवस्था अध्यक्ष, सभी जोन के डीसीपी सदस्य बनाए गए हैं। यह समीक्षा समिति की ओर से आने वाली सूची का अनुमोदन कर उसे आगे बढ़ाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों से विचार विमर्श करेगी।
विज्ञापन


-
शहर में ऑपरेशन महाकाल की शुरुआत हो गई है। भूमाफिया, वसूलीबाजों और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही संपत्ति का जब्तीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

- अखिल कुमार, पुलिस कमिश्नर, कानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें