फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसरो जाने की पहली परीक्षा आज, आईआईटी कानपुर में 1600 प्रतिभागी होंगे शामिल

Sun, 13 Oct 2019 05:25 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

  • आईआईटी टेककृति की ओपेन स्कूल चैंपियनशिप जीतने पर मिलेगा इसरो जाने का मौका
  • दो चरणों में होगी प्रतियोगिता, आईआईटी में आज परीक्षा देंगे 1600 प्रतिभागी
  • सफल छात्रों को ही दूसरे चरण (22 दिसंबर) में प्रवेश मिलेगा
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी के टेक्निकल फेस्ट टेककृति में ओपेन स्कूल चैंपियनशिप जीतने वाले छात्रों को इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन) जाने का मौका मिलेगा। इसके लिए देश भर से पंजीकृत छात्रों की ऑफलाइन परीक्षा रविवार को होगी। सफल छात्रों को ही दूसरे चरण (22 दिसंबर) में प्रवेश मिलेगा। 

विज्ञापन


पहले चरण की परीक्षा के लिए देश के 25 शहरों से कुल 8000 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। हर शहर में गठित किए गए केंद्र पर प्रतिभागियों को परीक्षा देनी होगी। कानपुर शहर के करीब 1600 प्रतिभागियों की परीक्षा आईआईटी में ही होगी। इवेंट से जुडे़ छात्र अविरल ने बताया कि ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी होंगे। जो छात्र ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा सके हैं, वे सीधे संस्थान आकर पंजीकरण करवा सकते हैं। पहले चरण में 90 मिनट की लिखित परीक्षा होगी।

बता दें कि, आईआईटी के टेक्नोकल्चरल फेस्ट टेककृति में स्कूली बच्चों में तकनीक, ज्ञान की जिज्ञासा को बढ़ाने के लिए पिछले छह सालों से ओपेन स्कूल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता में देश भर के कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करते हैं। 
विज्ञापन

 

दो ग्रुप में बंटेंगी टीमें

पूल ए में 9वीं से 10वीं के छात्र और पूल बी में 11वीं और 12वीं के छात्र होंगे। पहले चरण की प्रतियोगिता का परिणाम तीन नवंबर को जारी होगा। दूसरे चरण में दोनों पूल से 100 टीमें आईआईटी में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। हर पूल के पहले तीन विजेता टीम को इसरो जाने का मौका मिलेगा। 

पूछे जाएंगे सामान्य ज्ञान के प्रश्न

अविरल ने बताया कि परीक्षा में सामान्य ज्ञान, एप्टीट्यूड से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। पेपर आईआईटीयंस ही तैयार करते हैं। छात्र अपने साथ स्टेशनरी किट, स्कूल आईडी प्रूफ और भुगतान की रसीद लेकर आएं। जो छात्र ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराएंगे, उनको रजिस्ट्रेशन फीस (300 रुपये) भी जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें