बिकरू गांव में विकास दुबे से मुठभेड़ के दौरान केवल नौ पुलिसकर्मी ही गोली चला सके थे। घटना से पहले चौबेपुर थाने के दरोगा केके शर्मा ने विकास दुबे से 20 मिनट बात भी की थी। इस बात का जिक्र पुलिस की ओर से न्यायालय में दाखिल किए गए आरोप पत्र में किया है।
आरोप पत्र के मुताबिक चौबेपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष विनय तिवारी ने 10 राउंड, एसआई कुंवर पाल ने पांच राउंड, एसआई अजहर इशरत ने सात राउंड, एसआई विश्वनाथ मिश्रा ने पांच राउंड, कांस्टेबल अभिषेक कुमार ने सात राउंड, नेमसिंह ने पांच राउंड, जयसिंह ने तीन राउंड, जयप्रकाश ने दो राउंड व अजय कश्यप ने आठ राउंड समेत कुल 52 राउंड गोली चलाई थी।
इसका जिक्र तत्कालीन चौबेपुर एसओ ने एफआईआर दर्ज कराने में किया था। सहायक शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि चौबेपुर पुलिस की ओर से न्यायालय में दाखिल आरोप पत्र में विकास गैंग पर फायरिंग करने का जिक्र है।