फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बस 10 रुपये में श्रमिकों को भरपेट भोजन

Wed, 04 Jan 2017 08:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार


- निर्माण स्थल पर 50 श्रमिक होने पर मिलेगा योजना का लाभ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भवन निर्माण श्रमिकों को कार्यस्थल पर 10 रुपये में भरपेट गर्मागर्म भोजन मिलेगा। श्रम मंत्री की ओर से बुधवार को शुभारंभ करते ही श्रमिकों को यह सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन


हालांकि इस योजना का लाभ उन्हीं निर्माण स्थलों पर मिलेगा, जहां कम से कम 50 मजदूर काम कर रहे हों। भोजन लेने के लिए मजदूरों को 10 रुपये कीमत का कूपन लेना होगा।

दो तरह के मेन्यू में छह रोटी, दो तरह की सब्जी, 20 ग्राम गुड़, 40 ग्राम सलाद, अचार और दो हरी मिर्च दी जाएंगी। दूसरे मेन्यू में 400 ग्राम चावल, दो सादी सब्जी, 250 ग्राम दाल, 20 ग्राम गुड़, 40 ग्राम सलाद, अचार और दो हरी मिर्च मिलेगी।
विज्ञापन


आपूर्ति संस्था सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी दोपहर 12 बजे तक भोजन उपलब्ध कराएगी। सोसाइटी ने भोजन की दाम 29.76 रुपये तय किया है। संस्था को 10 रुपये श्रमिकों से बाकी19.76 रुपये उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें