फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिनभर लाइन में लगने बाद मिल रही सिर्फ एक बोरी खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। क्षेत्र में रबी की बुआई का समय शुरू होते ही किसानों के सामने खाद की समस्या खड़ी हो गई है। टिटावली सहकारी समिति पर शुक्रवार को किसानों की भारी भीड़ खाद लेने के लिए उमड़ पड़ी। हालात ऐसे बने कि लंबी कतारों और बढ़ते हंगामे के बीच समिति प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी। किसानों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी केवल सीमित मात्रा में खाद मिल पाई।
विज्ञापन

चकरनगर समिति पर रनिया गांव की उषा देवी ने बताया कि पहले ही बाढ़ ने सब कुछ डुबो दिया। इसे बाद बच्चों के साथ लगकर दस दिन तक खेत की सफाई की और अब खेत को खाद की जरूरत है लेकिन दो दिनों से चक्कर लगाने के बाद उन्हें सिर्फ एक बोरी ही खाद मिली। अभी दो बोरी खाद की जरूरत है तो वह समिति पर लाइन लगाए हैं। वहीं टिटावली साधन सहकारी समिति के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि खाता धारक किसानों को चार बोरी और नकद लेने वालों को दो बोरी खाद दी जा रही है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को खाद मिल सके। रनियां निवासी उषा देवी ने बताया कि बाजरे की फसल यमुना नदी में डूब गई है। सरसों की बुआई का समय निकल रहा है। 10 किलोमीटर दूर दो दिन चक्कर लगाकर परेशान हुई तब एक बोरी खाद मिली। वहीं, किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष उजागर सिंह का कहना है कि किसानों को दिनभर धूप में खड़े रहना पड़ता है। इसके बाद भी जरूरत भर की खाद नहीं मिल रही है। सरकार को जल्द पर्याप्त खाद उपलब्ध करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें