अकबरपुर तहसील दिवस उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपंन हुआ। तहसील दिवस
में 151 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें चार शिकायतों का निस्तारण कर दिया
गया।
उपजिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने अपूर्वा दुबे ने कहा कि फरियादियों
की शिकायतों के निस्तारण संबधित विभाग समय से करें। अकबरपुर निवासी राकेश
चंद्र ने वार्ड नंबर तीन मोहल्ला नयागंज स्थित मंदिर व तालाब में कूड़ा व
गंदगी डाले जाने की शिकायत कर जलनिकासी के लिए नाला निर्माण कराने की मांग
की है।
डेरापुर समाचार प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील में एसडीएम राजीव पांडेय
की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। राजस्व की 29, बिजली की
10, पुलिस की 5, शिक्षा की तीन, विकास की आठ, जल निगम की सात, पूर्ति विभाग
की चार व अन्य के 15 मामले आए। नौ मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया
गया।
रसूलाबाद समाचार प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील दिवस में अपर
जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आसुतोष कुमार ने शिकायतें सुनीं। कुल 75
शिकायतें दर्ज की गई, पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी
विनीता सिंह, तहसीलदार शंभुशरण, विमल वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी डा. एके
बाजपेई,चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।