फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रोजगार मेले में 100 में से सिर्फ 20 को मिला काम, 80 लौटे खाली हाथ

सार

इटावा के जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित रोजगार मेले में केवल 20 अभ्यर्थियों को ही नौकरी मिली। 80 युवाओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। आयोजन का उद्देश्य निजी क्षेत्र में रोजगार बढ़ाना था।
विज्ञापन
फोटो 39::::रोजगार मेला में साक्षात्कार लेते कंपनी के प्रतिनि​धि। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित रोजगार मेले में पांच कंपनियों ने भाग लिया, लेकिन 100 में से सिर्फ 20 अभ्यर्थियों को ही मौके पर नौकरी मिल सकी। शेष 80 बेरोजगारों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मेले में भारतीय जीवन बीमा निगम, पुखराज हेल्थ केयर, एसबीआई बीमा, प्रमोकाश आउटसोर्सिंग और केयर हेल्थ नर्सिंग जैसी कंपनियां शामिल हुईं। चयनित युवाओं को मार्केटिंग, सेल्स, आईटी और टेक्निकल सेवाओं में रोजगार मिला।
रोजगार मेला सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चला। इस दौरान अभ्यर्थियों को इंटरव्यू, काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। दूर-दराज से आए कई युवाओं को भीषण गर्मी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि यह मेला युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की पहल है। भविष्य में और भी ऐसे मेलों का आयोजन किया जाएगा। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं के आत्मविश्वास और कौशल की सराहना की।

फोटो 39::::रोजगार मेला में साक्षात्कार लेते कंपनी के प्रतिनिधि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें