इटावा। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद इटावा और आईटीसी मिशन सुनहरा कल और शोरावाल बालिका इंटर कॉलेज के सहयोग से विद्यालय के बच्चे ने स्वच्छता ही सेवा का शॉर्टफार्म में एसएचएच की मनमोहक आकृति बनाकर लोगों का मन मोह लिया। ब्रांड एंब्रेसडर स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) डॉ. हरीशंकर पटेल ने स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए सोर्स सेग्रीगेशन और निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य सुमन यादव ने कहा, कालेज ने स्वच्छ व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है, इसलिए हम सभी को मिलकर स्वच्छता के अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे पहले नगर पालिका परिषद की चेयरमैन ज्योति गुप्ता, ईओ संतोष कुमार मिश्रा की देखरेख में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।